नये डाक अधीक्षक दिनेश्वर का पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने किया स्वागत

नये डाक अधीक्षक दिनेश्वर का पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने किया स्वागत

पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया जिले के लोगों के लिए चलायेगी डाक जीवन बीमा जागरुकता अभियान
Indu Prabha
खगड़िया। भारतीय डाक विभाग के बेगुसराय डाक प्रमंडल अन्तर्गत खगड़िया और बेगुसराय जिले के सभी डाकघर हैं। बेगुसराय डाक प्रमंडल के नए डाक अधीक्षक के रुप में दिनेश्वर साह ने गत शुक्रवार को पद भार ग्रहण किया। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नए डाक अधीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा दिनेश्वर साह खगड़िया जिले में सहायक डाक अधीक्षक के पद पर रह कर पूर्व में कार्य कर चुके हैं।

उस दौरान इनके कार्य काल में जिले के डाक उपभोक्ताओं को काफ़ी लाभ मिल चुका है। इनकी पहली प्राथमिकता होती है डाक उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निष्पादन। डॉ वर्मा ने आगे कहा डाक अधीक्षक रहते दिनेश्वर साह से खगड़िया जिले की अवाम को काफ़ी आशाएं जगी है। डॉ वर्मा ने कहा पूर्व की भांति पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया नए डाक अधीक्षक के संग डाक विभाग की नई नई योजनाओं से ज़िले की जनता को जागरुक करने के लिए जागरुकता आभियान चला कर लोगों को डाक विभाग के प्रति आकर्षित करेगी और ख़ासकर डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat