प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टरेट सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन कार्यों को सरकार की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण कराए। इस दौरान मंत्री जी ने जल जीवन मिशन के कार्यों, राजस्व वादों का निस्तारण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें। उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बैठक में जो भी निर्देश दिए गए है, उनका अनुपालन अगली बैठक के पहले ही करा लिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह से कहा कि विकास कार्यों में जो कमियां हैं, उनको संबंधित विभागों से सही ढंग से कराए। अच्छे ढंग से विकास कार्य कराने पर जनपद का विकास होगा। विद्युत की जो समस्याएं प्राप्त हो रही है, उनका तुरंत निस्तारण कराया जाए। विकास कार्यों में अगर किसी भी विभाग को कोई समस्या हो तो अवगत कराए, उसका निस्तारण कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, नमामि गंगे बंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी एनआरएलएम ओपी मिश्रा, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डीके सत्संगी, जल निगम आशीष भारती, जिला महामंत्री भाजपा राघवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री मनोज तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA