अधेड़ को उसके साथियों ने ही पीटा, हुई मौत

अधेड़ को उसके साथियों ने ही पीटा, हुई मौत

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर (टीटीएन) 03 अगस्त। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां गांव में सोमवार की रात अधेड़ को उसके साथियों ने ही पीटकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल अधेड़ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लिया। मामले में मृतक की पत्नी चंद्रावती की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जुट गयी।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजेंद्र उर्फ सुकुड़ी राजभर (45) रात लगभग 10 बजे अरसियां बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में घर के पास अचानक पीछे से आये गांव के ही लोग जो उसके दोस्त बताये जाते हैं, उसके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मारपीट में चार लोग घायल

सूचना पर पहुंचे उसके परिजन उसे लेकर शाहगंज एक निजी अस्पताल गये। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो लड़कियों समेत छः बच्चों का पिता था। जबकि पत्नी चंद्रावती आठ माह के गर्भ से है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।