HomeMumbaiM 4 Music के बैनर तले रिलीज हुआ दिल को छू लेने...

M 4 Music के बैनर तले रिलीज हुआ दिल को छू लेने वाला गीत ‘सुनि सुनि रातें’

M 4 Music के बैनर तले रिलीज हुआ दिल को छू लेने वाला गीत ‘सुनि सुनि रातें’

मुम्बई। म्यूजिक लेबल M 4 Music ने अपना नया भावनात्मक म्यूजिक वीडियो “सुनि सुनि रातें” रिलीज किया है। ADPDZ Films द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह गाना प्यार, जुदाई और यादों के भाव को बखूबी दर्शाता है। इसमें अभिनेता AJ और अभिनेत्री Priya Shukla मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। कहानी एक ऐसी जोड़ी की है जो एक छोटी सी गलतफहमी के कारण अलग हो जाती है, और बाद में पुरुष किरदार अपनी प्रेमिका की यादों में खोया दिखाई देता है। गाने की संवेदनशील प्रस्तुति और शानदार निर्देशन को दर्शक खूब सराह रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में अभिनेता AJ ने कहा कि दर्शकों का प्यार उन्हें अपने काम के प्रति और अधिक समर्पित बनाता है। वहीं अभिनेत्री Priya Shukla ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में काम करना उनके लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा और उन्हें पूरी टीम से शानदार सहयोग मिला।

सह-निर्माता Laxman Singh Rajput ने कहा कि “सुनि सुनि रातें” की पूरी टीम ने पूरे जुनून के साथ काम किया और इसका परिणाम दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के रूप में मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गाना लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में रहेगा।

इस गाने को Harsh Xmith ने संगीतबद्ध किया है, Vinay Aditya ने आवाज़ दी है और इसके भावपूर्ण बोल Yuvraj Ranaji ने लिखे हैं। Ashok Saroj की सिनेमेटोग्राफी ने वीडियो को एक सिनेमैटिक टच दिया है। “सुनि सुनि रातें” एक ऐसा म्यूजिक वीडियो है जो प्यार और दर्द की भावना को दिल तक पहुंचा देता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read