प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिसुआ के घुरिहा गांव में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। प्रखंड के घुरिहा गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री सीताराम महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। घोड़े के रथ, डीजे, भांगड़ा सहित सभी तरह के साज-सज्जा के साथ पर शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा निकलते के साथ घुरिहा गांव समेत पूरे बजरा पंचायत भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, बजरा पंचायत के मुखिया दिवाकर कुमार, उप सेवक विनोद कुमार एवं पंचायत प्रवेशक जितेंद्र कुमार मौजूद थे। कलश यात्रा में पंचायत के हजारों महिला एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ वेदी से शुरू होकर बजरा गांव होते हुए सोनसा गांव स्थित तिलैया नदी से जल उठाया एवं पुनः यज्ञ वेदी लाया गया। अग्नि के प्रवेश के साथ ही मंत्रोचार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
सुबह से ही जुटने लगे थे श्रद्धालु
कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू के दिए थे। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं सुबह सात बजे से ही यज्ञ स्थल पर पहुंच गई थी। यात्रा के लिए तैयारी के बाद दोपहर से कलश यात्रा निकाला गया।
22 फरवरी से 2 मार्च तक होगा यज्ञ
घुरिहा में आयोजित यज्ञ 22 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। धार्मिक रीति रिवाज के साथ योगाचार्य श्री अरुण पांडे जी महाराज के द्वारा अनुष्ठान कराया गया। नौ दिवसीय यज्ञ के दौरान हर रोज शाम छह बजे से हरिद्वार के कथावाचक श्री हंसानंद जी महाराज के द्वारा राम कथा एवं प्रवचन होगा। उसके बाद रात्रि में रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण छोटू कुमार, रोहित रंजन, निकन, बड़े लाल, दिलखुश कुमार, रवि कुमार आदि यज्ञ की सफलता के लिए लगातार आयोजन स्थल पर लगे रहे। उन्होंने बताया कि यज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर रोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में शामिल होने होने वाले श्रद्धालुओं के साथ दिक्कत नहीं हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








