दीपावली की पूर्व संध्या पर उपहार पाकर खिल उठे गरीब परिवार के चेहरे

दीपावली की पूर्व संध्या पर उपहार पाकर खिल उठे गरीब परिवार के चेहरे

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीपावली पर्व खुशियों का त्योहार है। इस त्यौहार पर जहां हर तरफ खुशहाली की रंगत दिखती है तो वहीं इस उत्सव के समय में अनुसूचित जाति बस्तियों और आदिवासी बस्तियों में चित्रकूट के युवा समाजसेवियों ने खुशियों के दीप जलाते है। हर साल दीपावली के उत्सव के बीच युवा समाजसेवी अनुसूचित जाति बस्तियों और मजदूरों के बीच जाते है और उनके साथ बैठ कर उनका दुख सुख बांटने के साथ मिलकर दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। तोहफे के रूप मे बच्चों और बुजुर्गों को पटाखे, मिठाईयां बांटते हैं। समाजसेवी हेमनारायण द्विवेदी व सचिन वंदन त्रिपाठी ने बकायदा इसके लिए युवाओ को अपने साथ जोड़ रखा है। हर त्यौहार पर किसी न किसी आदिवासी बस्ती पहुंच उनके साथ त्यौहार मनाते हैं। विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी दिवाली पर सैकड़ों परिवारों में मिठाई, पटाखे और कपड़े बांटा है। इस वर्ष भी समाजसेवियों ने दीपावली पर्व पर पाठा के आदिवासी बच्चों, बुजुर्गों और असहायों संग खुशियाँ बांटी। समाजसेवियों ने गरीब आदिवासियों के बीच पहुंच दीपावली का त्यौहार मनाया। युवा पत्रकार हेम नारायण द्विवेदी व सचिन वन्दन ने आदिवासी गांव जोरोमाफी मे लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान आदिवासियों द्वारा घरों को दीपकों और रंगोली से सजाया गया था। पत्रकारों ने लोगों को मिठाई व बच्चों को टिकिया तमंचे, छुरछुरी आतिशबाजी बांटकर दीपावली का त्यौहार मनाया। पत्रकार हेमनरायण ने बताया जैसे हम लोग गांव दाखिल हुए, हमें देखकर बच्चे खुशी से उछल पड़े और आतिशबाजी पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। हमें पाकर लोग प्रफुल्लित दिखे। वहीं सचिन वन्दन ने बताया हमारे द्वारा समय-समय पर होली, रक्षाबंधन और दीपावली त्यौहार पर गरीबों के बीच पहुंच कर त्यौहार मनाया जाता हैं। निश्चित रूप से जब हम गरीबों के बीच पहुंचते हैं तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है। जारोमाफी प्रधान विपिन मिश्रा ने कहा गरीब,असहायों के बीच पहुंचकर त्यौहार मनाना बेहद नेक कार्य है। इन गरीब आदिवासी परिवारों के बीच त्योहारों का उत्सव मनाने में बेहद खुशी मिलती है। इन्हें अपना परिवार मानकर ही उनके साथ खुशियां मनाना चाहिए। त्यौहर के मौके पर उनके बीच पहुंचने पर सभी की खुशी दोगुनी हो गई। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी महिलाओं ने कहा कि अब हम और हमारे बच्चे और अच्छे ढंग से खुशी-खुशी त्यौहार मनाएंगे। लोगों ने समाजसेवियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजसेवी ललित पाण्डेय, शिक्षक रविशंकर पाण्डेय, शंकरदयाल, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA