HomeJaunpurहौसला बुलन्द चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात पर फेरा हाथ

हौसला बुलन्द चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात पर फेरा हाथ

हौसला बुलन्द चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात पर फेरा हाथ

पूजा में शामिल होने गये दम्पति के घर को चोरों ने खंगाला
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरोजबड़ेवर गांव में रविवार की रात गांव में पूजा में शामिल होने गये दम्पति के घर को चोरों नगदी समेत कीमती जेवरात पर हाथ फेर चंपत हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई। विदित हो कि गिरीश चन्द्र शर्मा गांव के महामाया मंदिर पर पूजा में शामिल होने पत्नी के साथ घर का दरवाजा बंद कर गए हुए थे। जब रात में वापस लौटे तो घर का दरवाजा तो बन्द मिला लेकिन सीढ़ी का दरवाजा खुला देख मन में शंका हुई तो घर के अन्दर गये तो सामान बिखरा हुआ देख चोरी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस‌ को सूचना दी। गिरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि घर के पीछे से चोर छत पर चढ़कर घर में घुस गये। चोरों‌ ने घर में रखा दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान का कुण्डल, 1500 नगद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक चुरा ले गये। पुलिस मामले‌ की छानबीन कर रही है।

——इनसेट——
चोरों ने खाली पड़े घर को खंगाला
सरोज बड़ेवर निवासी सुभाष चंद शर्मा परिवार समेत मुंबई रहते हैं। सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने घर आये हुए थे। आरोप है कि घर पहुंच जब घर का दरवाजा खोल अंदर पहुंचे तो घर के सभी कमरों का ताला टूटने के साथ ही सारा सामना इधर उधर बिखरा हुआ था और सारा कपड़ा व जेवरात गायब थे। हालांकि चोरी कब हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले विगत वर्ष अप्रैल में घर में छोटी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन ने जुट गई।

——इनसेट——
प्रधान की मार्मिक अपील: ‘चोरों का आतंक’ सीएम साहब ले संज्ञान
रविवार की रात को सरोज बड़ेवर में हुई चोरी ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। लगातार हो रही चोरियों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने पुलिस की नाकामी व चोरों के बुलंद हौसले के आगे बेबसी व लाचारी को ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव से बताया। ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस की रवैए से क्षुब्द होकर सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री समेत जिले के आलाधिकारियों से चोरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का गुहार की। उन्होंने कहा कि महज कुछ माह के अंदर कुल चार चोरियां हो चुकी हैं। चोरों के आतंक से हम ग्रामीण भयभीत हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read