जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेशधर दूबे, जिलाधिकारी अश्विनी पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर देते हुये उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बंदियों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



