शराब के नशे में झूमते—घूमते—टहलते दस शराबी गिरफ्तार

शराब के नशे में झूमते—घूमते—टहलते दस शराबी गिरफ्तार

श्याम सुन्दर पाण्डेय
बिहार। शराब के नशे में घूमते झुमते और टहलते बकबक करते दस पियककड़ो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम गस्ती के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार की जोड़ने वाली सीमा ककरैथ घाट के पास से दस पियकड़ो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी पियक्कड़ नशे की हालत में बकबक करते झूमते नशे की हालत में लड़खड़ाते और टहलते नजर आ रहे थे। इस अवस्था में देखकर दुर्गावती पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर थाने लाई जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराए जाने के बाद सभी नशे की हालत में पाए गए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश बिहार के सीमावर्ती अगल बगल के गांव या जिले के कुछ दूरी पर के गांव के लोगों को जब होम डिलीवरी नहीं मिल पाती तो नशेबाज बेचैनी हालत में उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर पहुंच जाते हैं। कभी उत्तर प्रदेश बिहार के जुड़ने वाली सीमा खजुरा के पास तो कभी ककरैथ घाट के पास पहुंच जाते हैं।उसी दौरान यदि पुलिस गश्ती में रहती है तो पकड़ लिए जाते हैं, अन्यथा निकलने में कामयाब हो जाते हैं। यह खेल प्रतिदिन उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर देखने को मिलता है। कुछ ऐसे भी नशेड़ी है जो राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब पीकर अपने वाहन से सर पर गमछा बांधे मुंह को ढक कर चुपके से निकल जाया करते हैं।

जिन लोगों का गांव कर्मनाशा नदी के किनारे पर है, उन गांव से होकर भी शराबियों के आने-जाने का क्रम जारी है जिससे ग्रामीण भी काफी परेशान है। गिरफ्तार व्यक्तियों में अखिलेश कुमार बढुपर थाना मोहनिया बेचन राम ग्राम असना थाना कंदवा उत्तर प्रदेश जिला चंदौली अवनीश पांडेय ग्राम मधुबनी थाना कुदरा दीपक कुमार चेहरिया शिवमुनि मल्लाह चेहरिया श्याम नारायण खरवार चेहरिया तीनो थाना दुर्गावती जिला कैमूर नीटू ग्राम मैनपुरी थाना कोतवाली जिला इटावा ओम प्रकाश मेदनीपुर जमानिया जिला गाजीपुर ओम प्रकाश बिंद बिछिया उपेंद्र शर्मा अटरिया दोनों थाना दर्गावती जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दुर्गावती पुलिस थाना में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कानूनी कार्रवाई में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।