निराश्रित गोवंश को गौशाला में संरक्षित करने के लिये दूरभाष नम्बर जारी
पवन मिश्र
कौशाम्बी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के निराश्रित बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के उद्देश्य से कण्ट्रोल रूम नम्बर -७०००६८८२१६ जारी किया गया है उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० यशपाल सिंह, दूरभाष संख्या-८७०७८३४०९८ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सागर ने जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के निराश्रित बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट (कण्ट्रोल रूम नम्बर -७०००६८८२१६) जारी किया है।
उन्होंने बताया कि इस नम्बर पर सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित निराश्रित बेसहारा गोवंश को नजदीक के गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित कर दिया जायेगा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के अनुश्रवण के लिए उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. यशपाल सिंह, दूरभाष संख्या- ८७०७८३४०९८ को नोडल अधिकारी नामित किया है।
नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद के कण्ट्रोल रूम पर प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों का अनुश्रवण कर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारी / उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराते हुए उन्हें अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












