शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये किया गया प्रेरित

लेट्स टॉक में ‘सवाल आपके जवाब हमारे’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजीव पाण्डेय
भभुआ (बिहार)। राज्य की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2024 के लिए बिहार के शिक्षकों को अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से लेट्स टॉक कार्यक्रम ‘सवाल आपके, जवाब हमारे’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी, संजय कुमार एवं कैमूर के मध्य विद्यालय डहरक के प्रधानाध्यापक सह राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हरिदास शर्मा ने बतौर अतिथि के रूप में हिस्सा लिया एवं ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया से लेकर प्रेजेंटेशन तक के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मॉडरेटर की भूमिका में टीम टीचर्स ऑफ बिहार की तरफ से दीपशिखा पांडेय तथा डा. विनोद उपाध्याय शामिल रहे। इनके द्वारा शिक्षकों को आने वाली समस्याओं से संबंधित प्रश्नों को शानदार तरीके से अतिथियों के बीच रखा गया जिसका समाधान अतिथियों ने सुझाया। बिहार से अधिक से अधिक शिक्षकों को नामांकन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं बिहार के लिए निर्धारित कोटे के अंतर्गत अधिक संख्या में शिक्षकों का चयन हो, इसके लिए बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














