• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search

Memorandum submitted to Zafrabad MLA regarding payment of salary. #TEJASTODAY

वेतन भुगतान को लेकर जफराबाद विधायक को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY जौनपुर। तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को तदर्थ शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह को सौंपा। जिसमें कहा है कि वेतन भुगतान का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है, लेकिन अभी तक सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने सरकार से मांग किया है कि तदर्थ शिक्षकों का अविलम्ब वेतन भुगतान करते हुए अद्यतन कार्यरत समस्त तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह चिंटू, विमल सिंह, अमित सिंह, पंकज मिश्रा, नीरज सिंह, विकास ओझा, सत्यप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

वेतन भुगतान को लेकर जफराबाद विधायक को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 10, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
  • Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]