Tag: Jaunpur News: Pontoon Bridge Constructed Over the Gomti River to Connect Badlapur Padav and Tutipur

  • Jaunpur News: बदलापुर पड़ाव—तूतीपुर को जोड़ने के लिये गोमती नदी पर बना पीपा पुल

    Jaunpur News: बदलापुर पड़ाव—तूतीपुर को जोड़ने के लिये गोमती नदी पर बना पीपा पुल

    • बदलापुर पड़ाव—तूतीपुर को जोड़ने के लिये गोमती नदी पर बना पीपा पुल

    • राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, लोगों ने कहा— अब ‘जाम से मिली राहत’

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। अब जनपद के शहरी क्षेत्र की जनता को जाम से मिलने जा रही है राहत। बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक गोमती नदी में बने प्लाटून पुल (पीपे का पुल) जनता को समर्पित। उक्त बातें रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने प्लाटून पुल (पीपे के पुल) का पूजन करके लोकार्पण करते हुये कही। उन्होंने बताया कि इसकी लागत रुपया 66.75 लाख है जिसे कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है।
    राज्यमंत्री ने आगे कहा कि जनपद के शहरी क्षेत्र में मां गोमती नदी बीचों-बीच बहती है। आधी आबादी गोमती के इस पार है और आधी आबादी गोमती के उस पार है। आवागमन के लिए केवल 3 पक्का पूल होने के बावजूद भी जाम की समस्या निरंतर बनी रहती है। जाम की समस्या को देखते हुए एक प्लाटून पूल सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर बना है जो जनता के लिए समर्पित है। दूसरा शहरी क्षेत्र में आज जिसका लोकार्पण हुआ, इस पुल बन जाने से बदलापुर पड़ाव, कटघरा, ताड़तला, मखदूम शाह अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतीपुर, पान दरीबा, पुरानी बाजार सहित अन्य मोहल्ले के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा।
    श्री यादव ने कहा कि शास्त्री पुल के समानांतर एक पक्का पुल बन रहा है जिसमें देरी होने के कारण मैंने इसकी शिकायत भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से की। नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए भी संबंधित लोगों के ऊपर कारवाई किया। अब जल्द से जल्द शास्त्री पुल के समानांतर पुल का निर्माण जल्द से जल्द हो जायेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद, जिला महामंत्री अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, सभासद नन्द लाल यादव, विष्णु सेठ, सिपिन सिंह, सत्येन्द्र सिंह मुन्ना, ब्रह्मेश शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा, जय विजय सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA