Tag: Jaunpur News: Police station chief held a meeting of DJ operators

  • Jaunpur News: डीजे संचालकों की थानाध्यक्ष ने ली बैठक

    Jaunpur News: डीजे संचालकों की थानाध्यक्ष ने ली बैठक

    • डीजे संचालकों की थानाध्यक्ष ने ली बैठक

    • अनुपस्थित संचालकों के नाम जारी की नोटिस

    तेजस टूडे सं.
    तरुण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में होली के मद्देनजर डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई जहां थाना प्रभारी फूलचंद्र पाण्डेय ने क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों से कहा कि वे त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनायें और डीजे बजायें लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी ऐसा गीत न बजाया जाय जो किसी विशेष पार्टी, जाति या समुदाय से संबंधित हो और जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है और इस भावना को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके डीजे जब्त कर लिए जायेंगे। यह बैठक संचालकों को पहले से सूचित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
    थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि जो डीजे संचालक बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। यदि किसी डीजे संचालक की वजह से समाज में द्वेष भावना उत्पन्न करने वाला कोई कार्य होता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बृजेश मिश्र, मानस तिवारी, प्रदीप पटेल, संजीव यादव, कमलेश यादव, शुभम सिंह, सुदीप सिंह सहित क्षेत्र के डीजे संचालक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA