Tag: heavy vehicles will not be able to go towards clock tower

  • घण्टाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

    घण्टाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

    नगर क्षेत्र में लागू की गयी नयी व्यवस्था
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। आम जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र को जाम की समस्या से निजात देने तथा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्रिम आदेशों तक घण्टाघर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

    उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार जनपद लखनऊ से चलकर तिकोनी बाग होते हुए छावनी को जाने वाले भारी वाहन तिकोनी बाग चैराहे से मुड़कर झिंगहा घाट होते हुए जाएंगे।

    डीएम तिराहा से घंटाघर, गुरुनानक चैक से घंटाघर, छावनी से घंटाघर तथा चांदपुरा से घंटाघर को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशासन द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार छावनी व चांदपुरा से घंटाघर होकर तिकोनी बाग को जाने वाले भारी वाहन झिंगहा घाट होते हुए तिकोनी बाग को जाएंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला