Tag: Heavy raids led by City Inspector Rohit Sharma

  • सिटी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व में हुई जबर्दस्त छापेमारी, अवैध शराब बरामद

    सिटी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व में हुई जबर्दस्त छापेमारी, अवैध शराब बरामद

    सिटी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व में हुई जबर्दस्त छापेमारी, अवैध शराब बरामद

    • महिला तस्कर सहित कई लोग किये गये गिरफ्तार

    अंकित सक्सेना
    बदायूं। अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। आबकारी टीम समय-समय पर छापामारी करती है लेकिन तस्कर कहीं न कहीं अपने मंसूबों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। मंगलवार को टीम ने शाम के वक्त की गई छापामारी में महिला तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में शराब समेत लहन बरामद किया है। आबकारी टीम ने मंगलवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय समेत कुंवरगांव व जरीफनगर थाना क्षेत्रों में छापामारी की। टीम इस्लामनगर इलाके में भी पहुंची।

    सभी स्थानों पर छापामारी के दौरान महिला समेत दो लोग अवैध शराब बनाते हुए पकड़े गए। टीम ने सिविल लाइंस इलाके के मीरा सराय गांव से आशा देवी नाम की तस्कर पकड़ी। जबकि कुंवरगांव क्षेत्र में प्रेमराज निवासी दरावनगर गिरफ्तार किया गया। इनके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। टीम ने आरोपियों के पास से 100 लीटर शराब के अलावा पांच क्विंटल लहन बरामद किया। वहीं टीम ने लहन को मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही उन बर्तनों को भी नष्ट किया गया,जिनमें लहन जमा की गई थी। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि प्रवर्तन कार्य देर रात तक जारी रहेगा। अवैध शराब की तस्करी पूरी तरह बंद कराई जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।