• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search

By making Lucky victorious

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल लकी को विजयी बनाकर मल्हनीवासियों ने पारसनाथ को दी सच्ची श्रद्धांजलिः राजेन्द्र बहादुर | #TEJASTODAY मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश में खासी चर्चित रही जनपद की मल्हनी विधानसभा सीट पर लकी यादव को विजयी बनाकर मल्हनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पूर्वांचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और ग्राम पंचायत से देश की सर्वोच्च पंचायत तक प्रतिनिधित्व करने वाले पारसनाथ यादव के निधन के बाद उनकी राजनैतिक विरासत संभालने वाले लकी यादव को जहां आशीर्वाद दिया, वहीं स्व. यादव को सच्ची श्रद्धांजलि भी दिया। उक्त बातें मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर यादव ने मल्हनी उपचुनाव में हुई पार्टी प्रत्याशी की जीत के बाद स्थानीय पत्रकारों से कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की अन्य सीटों की अपेक्षा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया था। प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री, स्वयं मुख्यमंत्री सहित दर्जनों कद्दावर नेता मल्हनी उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दिये, फिर भी यहां की जनता ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए लकी यादव की अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाया।

लकी को विजयी बनाकर मल्हनीवासियों ने पारसनाथ को दी सच्ची श्रद्धांजलिः...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 11, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
  • Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]