• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search

Big breaking: Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan report corona positive

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी  कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन को शनिवार शाम  (Mumbai) के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिग ने ट्वीट कर बताया  दरअसल बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है. परिवार और कर्मचारियों का भी टेस्ट हुआ है, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है. पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करा लें!” अभिषेक बच्चन ने भी किया ट्वीट वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, “आज मैं और मेरे पिता दोनों ही COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों को सभी का परीक्षण किया जा रहा है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं. धन्यवाद.” रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहुंचे अस्पताल बताया जा रहा है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, वे रात करीब 10 बजे नानावटी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें एडमिट किया गया. पहले किडनी में दर्द की शिकायत मालूम हो कि इससे पहले जानकारी मिली थी कि उनको किडनी में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मालूम हो कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल आते जाते हैं.

Big breaking: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट आई कोरोना...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - July 11, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
  • Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]