सूफी संवाद महाअभियान का होगा आयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित सूफी संवाद महाअभियान के अंतर्गत समस्या से समाधान तक कार्यक्रम का आयोजन शहर के डाइट ऑडिटोरियम में होगा। राज्य हज कमेटी उ०प्र० सरकार के सदस्य डॉ. सय्यद ऐतशाम उल हुदा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा मुस्लिम सूफी विचारधारा से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है जिनसे सरकार के मंत्रीगण व पार्टी पदाधिकारी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, सूफी संवाद कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. असलम, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री उ०प्र० सरकार दानिश आजाद अंसारी, वन एवं जलवायु मंत्री उ०प्र० सरकार अरुण सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बासित अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. नाजिया आलम, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











