प्रशिक्षण से ही महिलाएं बनेंगी सशक्त: शुभम जायसवाल

प्रशिक्षण से ही महिलाएं बनेंगी सशक्त: शुभम जायसवाल

जितेन्द्र सिंह चौधरी
बड़ागांव, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत मिशन शक्ति के अंतर्गत 6 दिवसीय महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं उद्यमिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बरही नेवादा के इस्लामिया इण्टर कालेज में समाजसेवी शुभम् जायसवाल ने फीता काटकर सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। बतौर मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने महिलाओं की शिक्षा के मामले में समाज की बेड़ियों को तोड़ने में सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए बताया कि केवल ज्ञान प्राप्‍त और कौशल युक्‍त लोग ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। महिलाओं की शिक्षा और प्रशिक्षण पर सरकार के विशेष ध्‍यान की प्रेरणा सावित्री बाई फुले रही हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण देने वाले स्वयं सहायता समूहों का उल्लेख करते हुये बताया कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम पूरे देश भर महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण में सम्मिलित महिलाओं को मिशन शक्ति किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर रातिश चन्द, नागेन्द्र, विशाल, प्रकाश पटेल, रेखा, सुमन, प्रीति सहित 150 महिलाएं उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA