एसएसपी ने 12 उपनिरीक्षक सहित 297 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने विभिन्न थानों पर तैनात एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों तथा काफी दिनों से तैनात एक ही थाने व चौकियों पर तैनात 297 आरक्षियों का स्थानांतरण दूसरे थाना क्षेत्रों में किया है।
उन्होंने उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को थाना कोतवाली थाना पूराकलन्दर, उपनिरीक्षक संतोष सिंह थाना पूराकलन्दर से कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक मुश्ताक शाह थाना पूराकलन्दर से थाना रुदौली, इश्तियाक अहमद थाना साइबर क्राइम से थाना पूरा कलंदर, रवीन्द्र कुमार थाना पूराकलन्दर से थाना कैन्ट, सुरेन्द्र सिंह थाना कैन्ट से थाना पूराकलन्दर, उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना गोसाईगंज से थाना इनायतनगर, दिनेश चन्द्र यादव थाना महराजगंज से थाना पटरंगा, संतराम वर्मा थाना पटरंगा से थाना महराजगंज, अजीत तिवारी थाना महराजगंज से चौकी राम जन्मभूमि विमल पाण्डेय पुलिस लाइन से थाना रौनाही व अरविन्द शुक्ला पुलिस लाइन से चौकी राम जन्मभूमि थाना पर स्थानांतरित किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









