रफ्तार का कहर: दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में तीन की हुई दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर: दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में तीन की हुई दर्दनाक मौत

मिल एरिया क्षेत्र के रेयान स्कूल के पास हुई घटना, दो ड्राइवर व एक खलासी की गयी जान
टक्कर के बाद हाइवे के किनारे मौजूद रोड सेफ्टी तारों में फंसे ट्रक, बाल—’ बाल बची बस्ती
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर राज्य मार्ग पर हड़कंप उस समय मचा जब रविवार की देर रात करीब साधे ग्यारह बजे राही बाजार स्थित खाले की पुलिया पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों ट्रक ड्राइवरों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि हाईवे के किनारे लगे रोड सेफ्टी तारों की वजह से घटना के बाद ट्रक उसी में फंसे रह गए।

नहीं तो घरों में सो रहे लोगों के ऊपर से ट्रक होकर गुजरता। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों व पहुंची मिल एरिया पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों में फंसे ड्राइवरों व खलासी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिसमें एक ट्रक संख्या यूपी 44 AT 9984 पर सवार 3 में से ट्रक चालक व खलासी की मौत हो गई। वही दूसरे ट्रक संख्या यूपी 78 AT 3157 पर सवार ट्रक चालक की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया। मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को डिटेल निकलवा कर सूचित किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कई घंटों के प्रयास के बाद मृतकों की पहचान हुई जिसमें फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के शेर मवई निवासी पिंटू उम्र 22 वर्ष, बनपुरवा निवासी विनोद 20 वर्ष और सुल्तानपुर निवासी रमेश 35 वर्ष के रूप में हुई है। इस हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है जिसे पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक विजय प्रकाश 19 वर्ष बनपुरवा फतेहपुर का निवासी है।

घटनास्थल पर मौजूद ग्राम प्रधान रांघनपुर राजीव कुमार जयसवाल बताया कि रायबरेली की तरफ से व अमेठी की तरफ से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हुई थी जिसको लेकर मिल एरिया पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मिल एरिया थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना पर पूछताछ की। वहीं मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान राही अमन जयसवाल द्वारा सभी मृतकों को ट्रक से बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा मशीन से रात में ही किनारे करवा कर बाधित रोड को खाली करा दिया। जिससे अन्य कोई घटना न हो सके और पुलिस की ट्रैफिक ट्रालियां भी लगा दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला