“सपा, बसपा मतलबी यार-कांग्रेस, बीजेपी से रहो होशियार”: केवट रामधनी बिंद | #TEJASTODAY
जितेंद्र चौधरी
गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र गाजीपुर में भारतीय मानव समाज पार्टी के तात्वाधान में जनपद गाजीपुर में 10 अगस्त को प्रात: 8 बजे तलवल मोड़ के पास स्थापित बिरांगना मां स्व0 फूलन देबी के मूर्ती पर जन्मदिन के तिथि पर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर भारतीय मानव समाज पार्टी के केवट रामधनी बिन्द, प्रदेश अध्यक्ष, केवट राम जतन राम बिंद अन्य पदाधिकारीगण यथा जंगबहादूर बिन्द, जमुना बिन्द, दिनबन्धू बिन्द, प्रकाश कुमार बिन्द, सिकन्दर बिन्द ईत्यादि लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में शोसल डिस्टेंस का अनुपालन किया गया।
श्री बिन्द ने कहा कि बहन फूलन देबी ने हमेशा बंचित समाज की लड़ाई लड़ी हैं, उनका सपना था कि बिन्द, केवट, निषाद अन्य समाज के लोग भी अपने हक अधिकार के लिए अपने झंडे के नीचे आकर विधानसभा और सदन में जाकर अपने हक अधिकार ले सके। इस लिए भारतीय मानव समाज पार्टी ने उनके सपने को साकार करने के लिए एक झंडे का निर्माण किया। सभी मछुआ समुदाय व बंचित समाज अपने हक अधिकार को दिलाने के लिए व उनके सपने को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।
श्री बिन्द ने कहा कि सपा, बसपा, बीजेपी, कांग्रेस ने बिन्द, निषाद, केवट समाज का कोई अस्तित्व नहीं समझा। यह पार्टीयां सिर्फ सेवा लेना जानती हैं। जब हक अधिकार की बात आती है तो जात पात की राजनीति करतें हैं श्री बिन्द का कहना है की “सपा, बसपा मतलबी यार-कांग्रेस, बीजेपी से रहो होशियार”। भारतीय मानव समाज पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ सरकार बनायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री बिन्द ने कहा की सरकार समाज के लिए शिक्षा दिक्षा, रोजी, रोजगार, बेरोजगारी, नौकरी, चिकित्सा, मंहगाई, भ्रष्टाचार, चोरी, हत्या पर रोक नहीं लगा रही है, जिससे समाज में दिन प्रतिदिन अराजकता बढता जा रहा है।
भारतीय मानव समाज पार्टी मांग करती है कि अयोध्या में श्रीराम चन्द्र जी के मंदिर में उनके परम मित्र श्री केवटराज की मूर्ति भी स्थापित की जाय व अयोध्या के राम ट्रस्ट में केवट सदस्य को रखना चाहिए अन्यथा भारतीय मानव समाज पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।