सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, दरोगा सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
गोरखपुर। खोराबार थाने में दारोगा की विदाई पार्टी में जातिगत टिप्पणी पर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े गए। थानेदार की मौजूदगी में गाली- गलौज के बाद दोनों तरफ से जमकर लात- घूसे और चली कुर्सियां। पुलिसकर्मियों ने बीच- बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वायरल होने पर डीआइजी, एसएसपी ने दारोगा अश्विनी कुमार चैबे, दिनेश कुमार यादव, रविसेन यादव, मुख्य आरक्षी मनोज ङ्क्षसह, आरक्षी मुकेश यादव, आरक्षी चालक राजेश यादव को निलंबित कर दिया है। थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
जिले में फिर चली तीन राउण्ड में गोलिया | #TejasToday
खोराबार थाने में तैनात दारोगा आरएस पाल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात में विदाई पार्टी रखी थी। समारोह में भोजन करने के दौरान जातिगत टिप्पणी पर दारोगा और सिपाही भिड़ गए। मामला बढने पर दूसरे दारोगा व सिपाही भी कूद पड़े। एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए लात और मुक्का बरसाने लगे। पार्टी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच- बचाव कर विवाद खत्म कराया। कार्रवाई के डर से थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी। लेकिन रात में ही घटना का वीडियो वायरल हो गया।
डीआइजी, एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीओ कैंट को मामले की जांच सौंप दी। इसकी खबर लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। थानेदार नासिर हुसैन सफाई देने और मांफी मांगने पुलिस कार्यालय पहुंचे, लेकिन कप्तान ने लौटा दिया। चर्चा है कि दावत ठीकेदार ने दी थी। डीआइजीध्एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सीओ की रिपोर्ट पर मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। चर्चा है विदाई पार्टी में मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी नशे में थे। डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया जाएगा।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट




