श्रीराम विवाह महोत्सव सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
मया बाजार, अयोध्या। महर्षि पराशर तपोस्थली पौसरा में जो की कई सालों से अगहन मास की पंचमी को श्रीराम सीता स्वयंवर गांव के ही कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। जिसमें सीता स्वयंवर में बाणासुर रावण देवता दैत्य आदि उपस्थित हुए।
जनक द्वारा सीता स्वयंवर की शर्त रखी गई कि शिव जी के इस पिनाक नाम के धनुष को जो तोड़ेगा वही सीता के साथ विवाह करेगा। देश के दूर दूर से राजागढ़ आए हुए थे। सभी ने धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई तोड़ नहीं पाया। अंत में जनक बहुत निराश हुए। उन्होंने इस स्वयंवर में आए हुए देश के राजाओं के सभा में यह कहा कि क्या कोई ऐसा भी वीर नहीं है जो इस धनुष को तोड़ सके। सभा में विश्वामित्र द्वारा अयोध्या के दो राजकुमार राम लक्ष्मण लाए गये थे। जनक जी के इस बात को सुनकर के विश्वामित्र ने रामचंद्र जी को आदेश दिया धनुष तोड़ने के लिए रामचंद्र जी ने जैसे धनुष को छुआ धनुष टूट गया धनुष की आवाज इतनी तेज थी महर्षि परशुराम जी के कान में पड़ी और वह दौड़ते हुए जनकपुर आए और उसे धनुष के टूटने पर क्रोध व्याप्त किया। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस धनुष को तोड़ा है। वह मेरा शत्रु है इस पर लक्ष्मण और परशुराम जी का संवाद चला परशुराम जी जब जान गए कि यह ब्रहम अवतार हैं। तब उन्होंने राम को आशीर्वाद देकर अपने स्थान को चले गए। इस तरह कलाकारों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री राम विवाह संपन्न हुआ। ग्रामवासियों के अथक प्रयास से श्रीराम विवाह महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि राजित राम प्रजापति थे विशिष्ट अतिथि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निर्देशक अनुराग त्रिपाठी व सेंट्रल बैंक आफ इंडिया दिलासीगंज के शाखा प्रबंधक रामकुमार शर्मा व महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष (भाजपा) की प्रसून लता सिह जी थी। राम विवाह के समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे समाजसेवी द्वारा अतिथियों को माला पहनकर एवं श्री रामचंद्र जी का फटका पहनकर स्वागत किया गया तथा संतोष तिवारी (पत्रकार) व कोषाध्यक्ष हरिहर निरंकारी वह मेला प्रबंधक राजेंद्र दुबे द्वारा सभी अतिथियों को श्री रामचंद्र जी की तस्वीर भेंट किया गया। क्षेत्र की जनता द्वारा धनुष यज्ञ समाप्त होने पर मेले में मिठाइयां आदि सामानों की खरीदारी की गई। श्री राम विवाह महोत्सव के अध्यक्ष एवं संरक्षक विनोद दुबे (समाजसेवी) कोषाध्यक्ष हरिहर निरंकारी, वरिष्ठ कलाकार उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौड़ उर्फ भानु मेला प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद दुबे दादा नीरज तिवारी अमरदीप दुबे जयप्रकाश गोड बृजलाल मौर्य अतुल मिश्रा संतोष तिवारी आलोक नाथ तिवारी उर्फ कान्हा अनिल तिवारी सुरेश मिश्रा सभी कलाकारों का मुख्य अतिथियों ने भूरि भूरि प्रशंसा की मेले में हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे एवं वयस्क उपस्थित रहे लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






