कर्नलगंज नगर में बिना नक्शा पास कराये हो रहा अवैध निर्माण, हुई शिकायत

कर्नलगंज नगर में बिना नक्शा पास कराये हो रहा अवैध निर्माण, हुई शिकायत

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता से कर्नलगंज कस्बे में बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। इतना ही नहीं बेखौफ दबंग भूमाफिया किस्म के लोग नजूल व सरकारी सुरक्षित जमीनों को भी कब्जाने में तेजी से जुटे हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनदेखी करते हुए मौन साधे रहकर अवैध निर्माणों व राजस्व के क्षति को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां जिम्मेदार प्रशासन की निरंकुश कार्यशैली व उदासीनता के चलते निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही आवासीय व व्यवसायिक निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। कस्बे के कर्नलगंज-परसपुर मार्ग व गोंडा लखनऊ हाईवे के साथ ही संपूर्ण कस्बे में रोड के किनारे कई स्थानों पर इस तरह का अवैध निर्माण देखा जा सकता है। आपको बता दें कि निर्माण से पूर्व नक्शा स्वीकृत कराने के लिए एनओसी लेने के साथ ही विकास शुल्क भी जमा करना पड़ता है। इसकी अनदेखी से सरकारी खजाने में जमा होने वाली राजस्व राशि को भी चपत लग रही है। ताज़ा मामला मोहल्ला बजरंग नगर मेंहदीहाता से जुड़ा है। यहां के निवासी रंजीत मौर्य ने की गई शिकायत में कहा है कि उनके मोहल्ले के ही पंकज मौर्य व प्रवेश मौर्य उर्फ रिंकू व अरविन्द मौर्य पुत्रगण जयनरायन द्वारा अपनी सरकशी व दबंगई के बल पर बिना नक्शा स्वीकृति के गाटा संख्या-720/0.0970 हे. बांध की सरकारी भूमि पर अवैध नवनिर्माण कर लिया गया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्यों की जाँच कराकर बिना नक्शा स्वीकृति के सरकारी भूमि पर अवैध नवनिर्मित भवन ध्वस्त कराते हुए अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने एवं क्षतिपूर्ति वसूली कराये की मांग की है। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के ईओ धनुर्धारी सिंह को जांच कराकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA