पूर्व विधायक के गनर की राइफल से चली गोली, दो घायल, सिपाही गिरफ्तार

पूर्व विधायक के गनर की राइफल से चली गोली, दो घायल, सिपाही गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र नगर पालिका भरवारी के भाजपा पूर्व विधायक के शराबी गनर द्वारा शराब के नशे में परसरा चौराहे पर उत्पाद मचाते हुए सरकारी रायफल से फायरिंग कर दी गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शराबी सिपाही को सरकारी रायफल समेत हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया।
नगर पालिका भरवारी के भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता को सुरक्षा के लिए सरकारी गनर दिया गया है। पूर्व विधायक का गनर ज्वाला पांडे शाम लगभग 7:00 बजे हाईवे मार्ग के परसरा चौराहे पर शराब के नशे में उत्पाद मचा रहा था। इस दौरान नशे में धूत होकर सिपाही ने राइफल से फायरिंग झोक दिया। इससे मंझनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बसोहरा निवासी अंबिका प्रसाद व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी सिपाही ज्वाला प्रसाद को हिरासत में लेकर राइफल बरामद कर लिया। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA