वक्फ बोर्ड की 96 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। सिराथू तहसील के कड़ा धाम स्थित कड़क शाह मजार के आसपास 96 बीघा वक्फ बोर्ड की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा करके खेती किसानी और घर बना लिया गया था। न्यायालय पर जमीन मुक्त करने के लिए वाद दाखिल किया गया।
इसी दौरान हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वक्फ बोर्ड की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए नया संशोधन बिल पारित कर दिया। बिल पारित होने के बाद न्यायालय में विचाराधीन मामला निस्तारित हो गया और न्यायालय द्वारा जमीन ग्राम समाज के खाते में दर्ज कराकर कब्जा मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। सिराथू उप जिलाधिकारी और उनकी राजस्व टीम द्वारा कडा धाम स्थित वक्फ बोर्ड की 96 बीघा जमीन की नाप कराकर ग्रामीणों से कब्जा मुक्त कर दिया गया। इसके बाद जमीन को ग्राम समाज के खाते में सरकारी अभिलेखों पर दर्ज कर दिया गया। इससे अवैध कब्जेदारों के बीच हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस की चौकसी जिला प्रशासन ने बढ़ा दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













