शहाबगंज पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक
आपरेशन व नामेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शहाबगंज अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना शहाबगंज पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया चन्दौली द्वारा निर्गत एनबीडब्लू की धारा 323, 325 भादंवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण अशोक पुत्र लक्ष्मन व सुरेन्द्र पुत्र लक्ष्मन निवासीगण ग्राम बड़ौरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






