समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन ईओ को दिया गया

समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन ईओ को दिया गया

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि नई बस्ती वार्ड के मलिन बस्ती में सैकड़ों की संख्या में वनवासी लोग रहते हैं जहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, न ही नल की पानी का वहां कनेक्शन है, न ही कोई हैंडपंप की व्यवस्था है। पानी के नाम पर एक कुआं है जिसका पानी काफी दूषित हो चूका है। पानी में कीड़े पड़ गये हैं, काई जमा हुआ है। विगत 25 मई को पानी के किल्लत के कारण उक्त बस्ती की दो बहने वहां से दूर गंगा नहर में स्नान करने गई थी जिनका डूबने के कारण मौत हो गया था।
उक्त बस्ती में रास्ते खराब है। वह प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है। वहीं पथरा, परशुरामपुर, महमूदपुर, नई बस्ती सहित कई वार्डों में पानी की जबरदस्त समस्या है। नगर के कई वार्डों की सड़क खराब हो चुकी है जिससे प्रशासन के कान पर जूँ तक नहीं रेंक रहा है। वहीं नगर के खम्भों पर स्ट्रीट लाइट, बल्ब फ्यूज होने से अंधेरा बना हुआ है। बरसात का आगमन होने वाला है। नालियां व सीवर पूरी तरह भरा हुआ है। प्रशासन की अनदेखी बरसात में नगर को संकट की स्थिति पैदा करेगा।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि 15 मार्च 2025 को हुए विभिन्न वार्डों के विकास कार्य के लिए हुए निविदा में हो रहे कार्य स्टीमेट के तहत ही किया जाय। मानक के विपरीत कार्य न किया जाय। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रत्येक वार्डों में मॉनिटरिंग करने का कार्य करेंगे। कांग्रेसजनों ने कहा कि उक्त मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस जन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA