कैरियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबन्धन विषयक गोष्ठी आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिला पुस्तकालय में जिलाधिकारी द्वारा गठित करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के बैनर तले तनाव एवं प्रबंधन विषय पर गोष्ठी का आयोजन पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह के नेतृत्व में हुआ। गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा गठित प्रकोष्ठ की नामित सदस्य दीप माला वर्मा एवं ममता सहाय प्रवक्ता मनोविज्ञान ने पाठकों को करियर चुनाव, पंख पोर्टल एवं तनाव प्रबंधन विषय पर आधारित जानकारी प्रदान की। जनपदीय नोडल “पंख” दीपमाला वर्मा ने पुस्तकालय के सदस्यों से करियर चुनाव तथा उसकी तैयारी के मध्य आने वाली समस्याओं, तथा उनसे उपजे तनाव विषय पर विस्तृत रुप से चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से उबरने के लिये तथा धनात्मक विचारों को बढ़ाने के लिए अच्छा खानपान, व्यायाम, योग तथा बेहतर जीवन शैली को अपनाना पड़ेगा। पाठकों को करियर गाईडेंस संबंधी “पंख पोर्टल” के विषय में भी जानकारी दी गई। मनोविज्ञान शिक्षिका ममता सहाय ने पाठकों को मानसिक तनाव की स्थिति होने पर तनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए तनाव क्यूं तथा किन परिस्थितियों में होते है, इस पर पाठकों से बात की। उन्होंने टोलफ्री नंबर 14416 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव की स्थिति आने पर इस नंबर को प्रयोग करने पर बल दिया। गोष्ठी में लगभग 195 पाठकों ने हिस्सा लिया और उपस्थित काउंसलरो से अपनी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस मौके पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह ने पाठकों को जीवन में किसी भी विपरीत परिस्थिति में ना घबराते हुए उनका डटकर सामना कर आगे बढ़ते हुएं अपने पढ़ाई तथा कैरियर पर फोकस करने की दिशा पर बल देने की बात कही। साथ ही आगे कहा कि करियर बनाने तथा अपने संघर्ष के मध्य अगर तनाव महसूस हो तो 14416 को जरूर प्रयोग करें। आवश्यकता पड़ने पर काउंसलर या थेरेपिस्ट का सहयोग ले, इसमें संकोच कत्तई ना करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












