चकरोडों को हजम कर गये सचिव सरवन कुमार
प्रधान व सचिव की मिलीभगत का हाल, 20 हजार रूपये लेकर अपात्रों को दिये गये आवास
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। विकास खण्ड ऐलिया की ग्रामसभा दामोदरपुर के सचिव सरवन और प्रधान प्रतिनिधि दोनो ही इस समय चर्चाओं से गुजर रहे हैं। पात्र आवास योजना का लाभ पाने के लिये सचिव और प्रधान के कार्यालय और घर के चक्कर लगा रहे हैं तो वहीं 20-20 हजार रूपये लेकर सचिव और प्रधान ने आवासों को अपात्रों के हवाले कर दिया। प्रति कालोनी की रकम 20 हजार रूपये ली जा रही है। दामोदरपुर का आलम यह है कि कोई भी वयक्ति 20 हजार रूपये प्रधान या सचिव की जेब में रख दे। और आवास योजना का लाभ उठा सकता है। सूत्रांे द्वारा किये जा रहे दावों के साथ चर्चा भी की जा रही है कि सचिव व प्रधान ने मिलकर दामोदरपुर में आर सीसी से चकरोड का निर्माण करा डाला। दामोदरपुर में विनाद पुत्र बिसनू रहते हैं।
गांव के इनकी गिनती अमीरों में गिनते है। 7-7 कमरों का मकान है, फिर भी लिखा-पढ़ी में इनके सर पर छत नही है और महान प्रधान और सचिव सरवन ने इन्हें आवास योजना का लाभ दे डाला। इस तरह से आवास योजना को प्रधान और सचिव ने मिलकर अपनी आमदनी का जरिया बना लिया है। आवास पाने की कीमत 20 हजार रूपये रखी है। ऐसे हालातों में पात्रों को योजना का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों की सेटिंग ब्लाक तक है। इस कारण पात्र ब्लाक के चक्कर लगाता शिकायतें करता है। इसके बाद भी पात्र को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दामोदरपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं को दीमक की तरह चाटा जा रहा है।