राजस्व टीम संग घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम

राजस्व टीम संग घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज (नंहुई गाँव) में दो मौतों के बाद एसडीएम ठाकुर प्रसाद, हल्का लेखपाल सुनील कुमार सिंह व अन्य राजस्व कर्मी और आसपास के गांव के कई ग्राम प्रधान के साथ टीम पहुँची है। बताया जाता है कि अधिवक्ता सुरेंद्र यादव की पत्नी की आकाशीय बिजली से मौत के बाद कई अधिवक्ता भी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं। हालांकि पत्नी सोना देवी के आकस्मिक निधन पर दीवानी के अधिवक्ता सुरेंद्र यादव गैर जनपद से वापस सुल्तानपुर आ रहे हैं। इधर कई अधिवक्ता के सैफुल्लागंज पहुंचने पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा है और पीड़ित परिजनों को तत्काल दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए परिजनों से वार्ता कर सहमति भी बना ली और दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस लाये जा रहे हैं। बताते चलें कि आकाशीय बिजली दैवीय आपदा की श्रेणी में आता है। भविष्य की अड़चनों से बचने के लिए पोस्टमार्टम करना जरूरी समझ जाता है। इस मौके पर फौजदारी अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA