हर दिन देश में हजारों लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यातायात नियमों की अनदेखी करना ही होती है। कम रफ्तार, नियमों का पालन ही आपके सुरक्षित घर पहुंचने की कुंजी है । यातायात माह के इन 31 दिनों में उच्चाधिकारीगण के अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग कर चालकों को यायायात नियमों की जानकारी देते हुए जान जोखिम में न डालने की सलाह दी गयी। पूरे माह उच्चाधिकारीगण, यातायात प्रभारी व उनकी टीम तथा सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा जगह-जगह पर स्कूली बच्चों/एनसीसी कैडेट्स के साथ यातायात जागरुकता रैली निकालकर लोगो को यातायात नियमों के बारें में जानकारी दी गयी तथा विभिन्न स्कूलों के अलावा प्रमुख चौराहों व बाजारों में जाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गयी साथ ही जगह-जगह वाहन चेकिंग करते हुए नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों की गाड़ियों का चालान/सीज करने की कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय, प्र.नि. को. नगर संतोष कुमार मिश्रा, प्रभारी यातायात जगदम्बा गुप्ता सहित अन्य अधि./कर्मचारीगण मौजूद रहे।





