ट्रेलर से टकराई पिकअप, एक की हुई मौत

ट्रेलर से टकराई पिकअप, एक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बुढनपुर में एक सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गए। बता दें कि आजमगढ़ के गोरखपुर के सहजनवा थाना के हरदी गांव निवासी कोमल पासवान 55 वर्ष समेत 17 लोग आजमगढ़ से होते हुए प्रयागराज महाकुंभ में गए थे। गुरुवार को सुबह नहा के सभी लोग एक ही पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे जैसे ही पिकअप बुढनपुर के पास पहुंचा तभी खड़े ट्रेलर में पिकअप वाहन घुस गया। कमल पासवान के सिर में लोहे से गंभीर चोट लगी स्थानीय रानीपुर सीएससी पर ले जाया गया जहां तुरंत रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर को भर्ती कराया गया। वहीं अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोट लगी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA