स्वच्छता समिति ने परिक्रमा मार्ग में चलाया सफाई अभियान

स्वच्छता समिति ने परिक्रमा मार्ग में चलाया सफाई अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 126वां सफाई अभियान रविवार को डंडा सरकार से सुरगौ तक चलाया गया। इस दौरान तृतीय मुखारविंद से बिरजा कुंड तक बोगनविलिया भी लगाया गया। नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का एक सपना था कि हम सब भारतवासी स्वच्छता के महत्व को समझें और उस पर अमल व पर्यावरण को साफ रखने में सहयोग करें। ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका राकेश केशरवानी ने बताया कि सफाई का मतलब है कि स्वच्छता। उन्होंने कहा कि अस्वच्छता का हमारे आसपास के जीवन को प्रभावित करती है। वर्तमान में लोगों को स्वच्छता की ओर प्रेरित होना चाहिए। स्वच्छ और साफ रखकर हम अपने देश को विकास की ओर ले जा सकेंगे। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता से हमारे देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और हमारा जीवन भी अनेक बीमारियों से बचा रहेगा। जिला प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार ने बताया कि स्वच्छता का रखना होगा ध्यान तभी तो बनेगा हमारा भारत महान। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केशरवानी, रसूल बख्श, विनोद कुमार, जानकी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA