साहू चौपाल की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न

साहू चौपाल की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न

नीरज बनाए गए महाराजगंज के तहसील प्रभारी
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति (साहू चौपाल) रायबरेली की साप्ताहिक बैठक संरक्षक रामशरण साहू की अध्यक्षता में महाराजगंज कस्बे में संपन्न हुई। बैठक के दौरान नीरज साहू को महाराजगंज तहसील प्रभारी एवं विनोद साहू को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के लोगों को मुख्यमंत्री गरीब कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बेटियों की शादी करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला अध्यक्ष के के साहू ने कहा कि नीरज के प्रभारी विनोद के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर सामाजिक भाईचारा बढ़ेगा। जिससे हर व्यक्ति की मदद आसानी से की जा सकेगी। जिला महासचिव डॉक्टर संजीव साहू ने कहा निर्धन कन्या विवाह की जानकारी पूरे जिले के साहू बंधुओं को दी जा रही है। जिससे दो स्वजातीय बंधुओ ने शादी की सभी कागजी कार्यवाही पूरी कर लिया है। मनोनयन पर नीरज साहू व विनोद साहू ने कहा कि महाराजगंज के सभी साहू भाइयों को साहू चौपाल से जोड़कर उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करूंगा। नगर अध्यक्ष इंद्रेश साहू ने कहा साहू चौपाल, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं अपितु साहू, समाज के हर व्यक्ति का संगठन है। नगर सचिव अरुण साहू ने कहा हम सब मिलकर साहू चौपाल को व्यापक रूप देने की ओर अग्रसर है।अवधेश साहू ने समाज के सभी लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया। बैठक के संयोजक महाराजगंज के प्रमुख समाजसेवी पवन साहू रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इंद्रेश साहू, नगर सचिव अरुण साहू, जिला सचिव शिव भोला साहू, अवधेश साहू, नगर उपाध्यक्ष राजा साहू, अजय कांत साहू, संतोष साहू, पवन साहू, उमेश साहू, रजनीश साहू, विजय प्रकाश साहू, अतुल साहू, सोमनाथ साहू, सत्येंद्र साहू, प्रमोद साहू, सत्यनारायण साहू, फूलचंद साहू, अखिलेश साहू, राजेश साहू, शिवानी साहू, रामचंद्र साहू, ममता साहू, सुषमा देवी, शेषनारायण साहू, मुन्नू साहू, उमेश साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA