गोमती मित्रों की मेहनत का परिणाम, दिखने लगा सुन्दर सीता कुंड धाम

गोमती मित्रों की मेहनत का परिणाम, दिखने लगा सुन्दर सीता कुंड धाम

तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल परिवार ने जिस धैर्य के साथ विगत 12 वर्षों से मुख्य तौर पर श्री सीताकुंड धाम की स्वच्छता, सुरक्षा, सुन्दरता के लिए तन-मन-धन से प्रयास किया उसका परिणाम अब नगरवासियों को स्पष्ट तौर पर दिखने लगा है। नगर ही नहीं पूरे जनपद में किसी के यहाँ अगर नातेदार रिश्तेदार आते हैं और पूछते हैं कि सुल्तानपुर में कुछ देखने लायक है तो मुख्य तौर पर सभी श्री सीता कुंड धाम का ही नाम लेते हैं और यह गोमती मित्रों की बहुत बड़ी सफलता है, यहां तक की स्थानीय पर्वों पर या बड़े स्नान पर्वों पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु भी गोमती मित्रों की मेहनत के आगे नतमस्तक होते दिखते हैं। साप्ताहिक श्रमदान में अब नगर वासी भी शामिल होते हैं। रविवार 17 नवम्बर को होने वाला साप्ताहिक श्रमदान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, संत कुमार प्रधान, राकेश सिंह दद्दू, पप्पू शर्मा, मुन्ना पाठक, मुन्ना सोनी, दिनकर प्रताप सिंह, ओम प्रकाश कसौधन, राजीव कसौधन, सुजीत कसौधन, सोनू सिंह, अनुज सिंह, श्याम, अर्जुन, अभय, आयुष, प्रांजल, आभास, यश आदि गोमती मित्रों की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। श्रमदान के पश्चात उपस्थित नगरवासियों व श्रद्धालुओं ने मां गोमती के जयकारों से पूरे तट को गुंजायमान कर दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA