मथुरा में बारिश से मिली राहत, पुलों के नीचे हुआ जलभराव

मथुरा में बारिश से मिली राहत, पुलों के नीचे हुआ जलभराव

आरके धनगर
मथुरा। शुक्रवार की सुबह मथुरा में आई अचानक बारिश के चलते पुलों के नीचे जलभराव हो गया जिसके कारण राहगीर श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा यहां तक की कई छोटे-बड़े वाहन पुल के नीचे पानी में फंस गए तो लोगों को धक्का लगाना पड़ा। हालांकि इस बारिश से मौसम में परिवर्तन हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली है। जब भी बारिश आती है तभी सबसे ज्यादा परेशानी भूतेश्वर तिराहे स्थित पुल के नीचे होती है यहां तक कि वीआईपी मूवमेंट एवं श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और वृंदावन जाने के लिए शहर से यह आम रास्ता कई तीर्थ स्थलों को जोड़ता है परंतु नगर निगम के द्वारा इस पुल के नीचे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई जिसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही यहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है आपको बताते चलें कि अधिक मास के चलते भी बाहर से श्रद्धालुओं का परिक्रमा लगाने का सिलसिला भी जारी है पुल के नीचे हुए जलभराव के कारण जान जोखिम में डालकर यात्री रेल लाइन भी पार कर रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि पुल के नीचे भरे पानी की वजह से राहगीर किस तरह रेलवे लाइन को पार कर दूसरी तरफजा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला