सांठ-गांठ कर आरोपों को नकारते राशन उठान में लगा निरस्त कोटेदार मटका
कमिश्नरी के आदेश के खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन है मामला
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। योगी सरकार ने भले ही भ्रष्टाचार के नाम पर जीरो टालरेंस कि नीति को अपनाया हो किन्तु एक ऐसा भ्रष्ट कोटेदार जोकि कोरोना काल में फ्री में बंटने वाले निःशुल्क खाद्यान्न को रुपए लेकर बांट रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से किया।

मौके पर जांचोपरांत ग्रामीणों ने सभा के ग्रामीणों ने प्रति कार्ड यूनिट काटना, फ्री राशन रुपये लेकर बांटना तथा ग्राम सभा के शहरों में रहने वाले परिवारों के राशन कार्ड में अपना व अपने परिवार के सदस्यों व अपने सगे सम्बन्धी का नाम हिन्दू परिवार को मुस्लिम परिवार में जोड़कर लाखों रुपए गबन करने जैसे गंभीर आरोप लगाये जिस पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जांचोपरांत शिकायत सही पाने पर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया जिसके बाद उपजिलाधिकारी सलोन को अपने बचाव पक्ष में 29 बयान कर्ताओं में 21 शपथ पत्र दिया किंतु जब जिलापूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने दिए गए की शपथ पत्रों की जांच किया तो 20 शपथ पत्र कूट रचित व फर्जी पाए गये जिसका जिक्र आख्या में करते हुए शिवकांति पत्नी अवधेश कुमार के राशन की दुकान को निरस्त कर दिया गया। उसी बीच जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम सभा में बैठक कर सर्वसम्मति से गांव के ही हनुमत गायत्री स्वयं सहायता समूह को कोटे की दुकान चलाने हेतु चयनित कर लिया गया किन्तु भ्रष्ट कोटेदार अपने आरोपों को नकारते हुए कमिश्नरी में तथ्यों को छिपा व गुमराह करते हुए सांठ-गांठ से जिलापूर्ति अधिकारी के 17 अगस्त 2021 के आदेश को निरस्त करवा दिया जिसके बाद ग्रामीण भी कमिश्नरी द्वारा किए गए एक पक्षीय आदेश 20 नवम्बर 2021 के खिलाफ वाद दायर कर दिए किंतु वाद लंबित होने के बावजूद सांठ-गांठ कर वो अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए भ्रष्ट कोटेदार शिवकांती पत्नी अवधेश कुमार राशन के उठान कि फिराक में है।
वहीं ग्रामीणों के अंदर इस पूरे मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि आदेश के खिलाफ वाद न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक न्यायालय से कोई निर्णय नहीं आता तब तक राशन कि दुकान को पूर्व कि भांति ही दूसरी दुकान से सम्बध्द रखी जाय। ग्रामीणों ने यहां तक कहा कि यदि राशन का उठान भ्रष्ट कोटेदार का करवा दिया जाता है तो सामूहिक रूप से डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





