HomeTrendingकस्बा व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च करके महिलाओं व बालिकाओं को...

कस्बा व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च करके महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

  • कस्बा व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च करके महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना गैंडास बुजुर्ग की मिशन शक्ति टीम द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा गैंडास बुजुर्ग पर पैदल मार्च कर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कस्बा गैंडास बुजुर्ग में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने तथा शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तीकरण में सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिबति में पुलिस की सहायता लें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा समाज में जागरूकता फैलाना है।

 

 

 

 

 

Must Read