HomeJaunpurपूविवि के छात्र आदित्य जायसवाल ने यूजीसी-नेट परीक्षा में हासिल की सफलता

पूविवि के छात्र आदित्य जायसवाल ने यूजीसी-नेट परीक्षा में हासिल की सफलता

पूविवि के छात्र आदित्य जायसवाल ने यूजीसी-नेट परीक्षा में हासिल की सफलता

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के होनहार छात्र आदित्य जायसवाल ने यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त करके विश्वविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का परिणाम 21 जुलाई को घोषित हुआ जिसमें आदित्य की सफलता ने सभी को गौरवान्वित किया।
आदित्य जायसवाल ने बीसीए और एमसीए दोनों की शिक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्राप्त किया है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की, जो न केवल तकनीकी शिक्षा में उनकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय समुदाय में हर्ष की लहर है। कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग के शिक्षकों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विभागाध्यक्ष सहित अन्य संकाय सदस्यों ने कहा कि आदित्य की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। आदित्य की सफलता यह सिद्ध करती है कि पूर्वांचल जैसे क्षेत्र के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अपनी योग्यता और मेहनत से ऊंचाइयां छू सकते हैं। वह आगे शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read