रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति व महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय सिंह उपस्थिति रहे।
डॉ. सिंह द्वारा रानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन यात्रा, उनका भारतीय नारियों के सशक्तिकरण, समाज के लिए किया गया कार्य पर विस्तृत जानकारी एनआरएलएम समूह की उपस्थिति बहनों को दी गई। समूह में जुड़कर अच्छे कार्य कर रही समूह की बहनों को जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान पत्र का वितरण किया गया। समापन भाषण खंड विकास जलालपुर अधिकारी जगदीश कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पंकज सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष जलालपुर, अनुपमा राय जिला महामंत्री महिला मोर्चा जौनपुर, रणविजय सिंह, सुशील निषाद, किशन सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर एनआरएलएम राहुल सिंह, मनोज चौधरी, संगीता मौर्या आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






