रामनवमी पर्व को लेकर तैयारी पूरी
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिला में रामनवमी का त्यौहार 30 मार्च से 4 अप्रैल 2023 तक मनाया जाएगा। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में दिनांक 30 मार्च एवं 31 मार्च 2023 जबकि नवादा नगर परिषद क्षेत्र में दिनांक 1 अप्रैल 2023 और कौआकोल एवं वारिसलीगंज क्षेत्र में दिनांक 3 अप्रैल 2023 को शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी।

इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नवादा अंबरीश राहुल के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण और उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए 255 से अधिक स्थानों पर तेज तर्रार दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अति संवेदनशील स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इन स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण बनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिला के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाहर से भी काफी संख्या में पुलिस बल का आगमन हुआ है। सूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखने, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता मुल्क कार्रवाई की गई है।
क्यूआरटी सुरक्षा दल भी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। अशांति फैलाने वालों के किसी भी प्रयास को शक्ति से विफल किया जाएगा। विधि व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सतर्क, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







