कोतवाली में कार्यरत पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, पुलिस प्रशासन में शोक की लहर | #TejasToday
963155
कोतवाली में कार्यरत पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, पुलिस प्रशासन में शोक की लहर | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर।थाना कोतवाली में नियुक्त रवीश चक्रवर्ती की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवीश चक्रवर्ती अपने निवास स्थान बाराबंकी जा रहे थें की बाराबंकी के पास राजेपुर गांव चौकी पूराबाजार थाना महराजगंज जनपद अयोध्या के अंतर्गत सड़क दुर्घटना हो जाने के कारण उक्त आरक्षी को गंभीर चोटें आई थी जिन्हें जिला अस्पताल अयोध्या में दाखिल कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों ने रवीश को मृत घोषित कर दिया।मृतक आरक्षी के संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय थाना शाहगंज से उपनिरीक्षक समेत दो अन्य पुलिकर्मियों को भेज दिया गया है।