कोतवाली परिसर में मालखाने का चार्ज लेते समय पुलिसकर्मी से चली गोली, दो घायल

कोतवाली परिसर में मालखाने का चार्ज लेते समय पुलिसकर्मी से चली गोली, दो घायल

एसएसपी प्रशांत वर्मा ने हेड मोहर्रिर हो किया निलम्बित
9 एमएम की पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या परिसर में मंगलवार को गोली चलने से हड़कम्प मच गया। घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब मालखाने के चार्ज का हस्तांतरण हो रहा था। चार्ज ले रहे हेडमोहर्रिर रमापति राम मालखाने में जमा 9 एमएम की पिस्टल को चेक कर रहे थे उसी समय गोली चल गई। गोली चलने से मौके पर उपस्थित होमगार्ड एसपी सिंह एवं अधिवक्ता बदरुल दुजा घायल हो गये। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने प्रथम दृष्ट्या हादसे का दोषी मानते हुए हेड मोहर्रिर रमापति राम को निलंबित कर दिया है।

घटना की जांच उन्होंने सीओ अयोध्या डा. राजेश तिवारी को सौंपी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पिस्टल के चौंबर में गोली पहले से मौजूद थी, जिसे असलहा जमा करते समय निकाला नहीं गया था। उच्चाधिकारियों का कहना है कि पिस्टल में गोली की मौजूदगी की पड़ताल इस घटना की जांच का अंग है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली अयोध्या परिसर में पहली बार ऐसी घटना हुई है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि चार्ज प्राप्त करने से पहले हेड मोहर्रिर मालखाने जमा वस्तुओं एवं असलहों की पड़ताल कर उसकी स्थिति देखते हैं। यही प्रक्रिया रमापति अपना रहे थे। गनीमत रही कि पिस्टल की नली भूमि की ओर थी। घायल अधिवक्ता शहर के शाहजहांपुर निवासी हैं। वह किसी कार्य उस वक्त कोतवाली अयोध्या में उपस्थित थे। हादसे की सूचना पाकर एसएसपी ने कोतवाली अयोध्या पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त की तथा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।