फर्जी दरोगा बनकर रूपये हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मुजम्मिल अहमद
श्रावस्ती। आशीष गुप्ता पुत्र देवेन्द्र गुप्ता निवासी गिलौला थाना गिलौला ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके खाते से रुपया 10 हजार फर्जी तरीके से हड़प लिया गया है। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना गिलौला में धारा 420 भादंवि में अभियोग पंजीकृत कराया।
साथ ही साइबर सेल, सर्विलांस सेल, एसओजी की संयुक्त टीम बनाकर घटना का खुलासा करने के लिये निर्देशित किया। अथक लगन व कड़ी परिश्रम फलस्वरुप टीम ने ठगी करने वाले गैंग के शातिर अभियुक्त शुभम शुक्ला उर्फ बंटी पुत्र मदन शुक्ला निवासी शंकरपुर राजा थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी को तिलकपुर थाना गिलौला से गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ के दौरान बताया कि फर्जी दरोगा बनकर लोगों के पास फ्राड काल करके अपने सहयोगी कमलेश कुमार जो उसी के गांव का निवासी है, के खाते में रुपया मंगाता था। बाद में खाते से रुपया निकालकर दोनों आपस मे बांट लेते हैं। शुभम शुक्ला के फरार साथी कमलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगा दी गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















