पुलिस ने पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान में श्रावस्ती सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह क्षेत्र में भ्रमण पर ईदगाह तिराहे पर मौजूद थे कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भिनगा थाना व सिरसिया से संबंधित हत्या लूट अपहरण व पुरस्कार घोषित अभियुक्त मुकदमें के सिलसिले में भिनगा आया हुआ है और इस समय प्राइवेट बस अड्डे के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखविर को साथ लेकर प्राइवेट बस अड्डा भिनगा से करीब 100 मीटर पहले पहुंची तभी मुखबिर खड़े एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके वहां से आगे बढ़ गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त अपनी कमर में खुसा हुआ तमंचा निकाल कर हाथ में लेकर भागने लगा, जिसे घेर कर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी व भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम मिथिलेश सिंह पुत्र मिश्रीलाल सिंह निवासी खानपुर बढ़हरिया थाना बढहरिया जनपद सिवान राज्य बिहार बताया। जिसके पास से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध थाना भिनगा व सिरसिया में हत्या, लूट व अपहरण के मुकदमे दर्ज है जोकि 12 वर्षों से फरार था तथा 50 हजार रुपये का इनामिया बदमाश है। पुलिस के द्वारा बरामदगी के आधार पर थाना को0 भिनगा पर मुकदमा अपराध संख्या 393/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










