अभियान के क्रम में थाना हथिगवां के उ.नि. विवेक पाण्डेय मय हमराह का. संदीप कुमार द्वारा रविवार को रोकथाम जुर्म जरायम में देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारंटी अभियुक्त व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना हथिगवां में पंजीकृत अभियोग अपहरण जैसे कृत्य से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र राम छबीले निवासी ग्राम कन्धई का पुरवा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत मोहद्दीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।





