पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों के शत प्रतिशत तामीला हेतु अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था जिनके क्रम में अलीनगर पुलिस ने चार वारंटी सीताराम, लालचंद्र, राधेश्याम व परसराम को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी तरफ सैयदराजा पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्त राम अवध, सुभाष शर्मा, सुभाष चौहान, राजकुमार चौहान व जीतू चौहान को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में चकिया पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त रियाज़ वह राजकुमार नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











